अंबेडकर नगर, दिसम्बर 11 -- देवरिया बाजार, संवाददाता। पूर्वांचल के ऐतिहासिक गोविंद साहब मेले से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। सीमावर्ती आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के एनएच 233 पर सिकंदरपुर चौराहे के निकट गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें गोविंद साहब मेले से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। पिकअप में सवार लगभग दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष व बच्चे घायल हो गए। लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग तत्काल वहां पहुंच गए और घायलों की मदद करने लगे। सूचना मिलते ही तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक पवन सिंह हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों की मदद में जुट गए। घायलों को नजदीकी 100 शैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अस्पताल में इतने अधिक संख्या में घायलों के पहुंचते ही अफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.