मथुरा, फरवरी 16 -- गोविंद नगर सनातन जागरण हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, केशव नगर, मथुरा महानगर की महाविद्या बस्ती के हिन्दू सम्मेलन में हिन्दूओं से बंद मुट्ठी की तरह एक होकर चलने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में सास्कृतिक प्रस्तुतियों पर बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कांति वार्ष्णेय धर्मशाला में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में संत रमाकांत गोस्वामी महाराज ने कहा जब-जब हिन्दू बटा है तब-तब देश का विभाजन हुआ है और आक्रांताओं ने हिंदुओ पर अत्याचार किये हैं, इसलिए सभी हिंदुओ को बंद मुट्ठी की तरह एक होकर चलने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के मथुरा महानगर कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ ने कहा हमें सिर्फ हिन्दू बनकर जीने की आवश्यकता है, विभिन्न तरह के दुष्विचारों को हिन्दू समाज ने फैलाने वालों के मुँह पर तमाचा ह...