हरिद्वार, अक्टूबर 2 -- हरिद्वार, संवाददाता। भारतीय योग संस्थान की ओर से श्री गोविंद घाट पर योग दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने साधकों को नियमित रूप से योग साधना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दीप जलाने के बाद सरस्वती वंदना, आसन, प्राणायाम और ध्यान की श्रृंखला के साथ मातृशक्ति ने उत्कृष्ट योग गीत प्रस्तुत किया। इसने सभी साधकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश ने कहा कि योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना ही इसकी सच्ची साधना है। मंच संचालन आशीष ने किया। कार्यक्रम में 300 से अधिक साधक और साधिकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर विजयपाल, हरीश, सुधा, प्रवीण, सुशीला, सुरेश भट्ट, अनीता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.