रांची, नवम्बर 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। घासी नायक समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को कर्रा प्रखंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोमा नायक ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित रूप से मजबूत करना और प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन करना था। संगठन विस्तार, सामाजिक एकजुटता और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कर्रा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया, जिसमें गोविंदा नायक को अध्यक्ष, बलराज नायक को सचिव, राजु नायक को उपाध्यक्ष तथा हीरा नायक को कोषाध्यक्ष चुना गया। सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ समाज के विकास में योगदान देने की शुभकामनाएं दीं। बैठक में बिनगांव, रोहने, कुदलुम, सरदुला, कर्रा, लायकेल, टिमडा सहित कई पंचायतों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही खूंटी जिला कमेटी से विनय नायक, स...