जहानाबाद, सितम्बर 7 -- भेजा गया जेल घोसी, निज़ संवाददाता। ओकरी थाना की पुलिस ने लूट कांड में शामिल युवक को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलू कुमार उर्फ बालमुकुंद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बरारी पुल के समीप ऑटो लूट कांड में वह शामिल था। उन्होंने बताया कि वह काको थाना कांड संख्या 85/ 25 में भी शामिल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक दिन पूर्व एक और गोलू कुमार उर्फ दिलखुश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक गोविंदपुर गांव का ही निवासी है और इलाके में छीनताई जैसे घटनाओं को अंजाम देता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.