धनबाद, मार्च 23 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। केजी आश्रम गोसाईंडीह में 15 लाख की चोरी के बाद चोरों ने गोविंदपुर थाना अंतर्गत जामटांड़, कंगालो लाल बंगला के एक बंद घर को निशाना बनाया। जहां से 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरातों की चोरी कर ली। अपराधियों ने बोकारो स्टील लिमिटेड के अवकाश प्राप्त कर्मचारी मधुसूदन दे के घर में घटना को अंजाम दिया। उनके घर से सोने व चांदी के सभी जेवरात चुरा लिए। इस संबंध में श्री दे ने गोविंदपुर थाना को आवेदन दिया है। उन्होंने लिखा है कि वह 19 मार्च को बैंक कॉलोनी गोसाईंडीह स्थित अपने बेटी-दामाद के घर गए थे। शनिवार सुबह जब वह बेटी-दामाद के घर से वापस लौटे तो घर का गेट बाहर से बंद पाया। अपराधियों ने घर का दरवाजा तोड़कर आलमारी को तोड़ा और सभी जेवरात चुरा लिए। श्री दे ने आवेदन में लिखा है कि अपराधियों ने उनके घर से सोने का हार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.