धनबाद, अप्रैल 6 -- प्रतिनिधि। शनिवार की शाम गोविंदपुर छठ तालाब किनारे आयोजित गंगा आरती ने बनारस की छटा बिखेरी। शंखनाद, भेरी, मृदंग, घंटे आदि पारंपरिक वाद्ययंत्रों के बीच बनारस की शिव महाआरती की तर्ज पर 11 सदस्यीय पुजारियों की टीम ने जलते दीपक को एक साथ उठाया तो प्रतीत हुआ बनारस का घाट उतर आया हो। अवसर था जगत जननी मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन शनिवार को गंगा आरती का। असंख्य बल्बों से जगमग तालाब इतना मनमोहक लग रहा था कि दर्शक भावविभोर हो हर हर गंगे... हर-हर महादेव का जयघोष करने लगे। यह तब और परवान चढ़ गया, जब ओज स्वर से निकलते शिव तांडव स्तोत्र पर तांडव का मंचन हुआ। करीब डेढ़ घंटे के इस तांडव ने ऐसा समा बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो देखते रह गए। इसके पूर्व देवी विग्रहों एवं विंध्याचल से आई ज्योत का गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.