जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर।सुंदरनगर के हितकु निवासी शंकर कुमार सिंह (24) के गोविंदपुर में फंदे से लटकी मिली लाश के मामले में पुलिस जांच कर रही है। मंगलवार को उसका शव ससुराल में मिला था। पुलिस के अनुसार, शंकर ने तीन माह पूर्व गोविंदपुर की सोनाली सरदार के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अपने घर में रह रहे थे। दो दिन पूर्व सोनाली का भाई दोनों को लेने के लिए हितकु गया था, जिसके साथ दोनों गोविंदपुर गए थे। मंगलवार को सोनाली घर में खाना बना रही थी, तभी शंकर तबीयत खराब होने की बात कहकर कमरे में आराम करने चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सोनाली उसे उठाने गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका होने पर परिवार के अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो शंकर को फंदे से लटका पाया। पुलिस मामले की जांच कर उसके मौत के कारणों का पता लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.