जमशेदपुर, अगस्त 21 -- छोटा गोबिंदपुर में डेंगू के बढ़ते मामले एवं भोला बगान में डेंगू संभावित की मौत के बाद जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने गुरुवार को भोला बगान में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करवाया।इस क्रम में जिस घर में निधन की बात कही जा रही है, उस घर की छत पर बहुत ज़्यादा जल जमाव देखा गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. परितोष सिंह ने बताया कि डेंगू स्वच्छ जल में मच्छर के होने से होता है। इसलिए लोगों को ख़ुद जागरूक होना होगा और सतर्कता बरतनी होगी। ताकि इस बीमारी को दूर भगाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला परिषद् कार्यालय में निःशुल्क ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.