रांची, अक्टूबर 3 -- कर्रा, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा गोविंदपुर मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा शास्त्री जी के जय जवान, जय किसान के नारे ने देश को नई दिशा प्रदान की है। उनके बताए गए आदर्श आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सभी को उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करना होगा। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांधी...