मथुरा, जून 8 -- सर्व ब्राह्मण सभा वृंदावन की एक बैठक कालिंदी विहार परिक्रमा मार्ग स्थित भागवत सेवा धाम आश्रम में आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन की मजबूती के साथ महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर गोविंदनंद गिरी एवं श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता पंडित वीरेंद्र शर्मा शास्त्री को आध्यात्मिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। संरक्षक सत्यभान शर्मा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा हमेशा से अध्यात्म, धार्मिकता, सनातन संस्कृति और भक्ति परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन की पक्षधर रही है। समय-समय पर इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करके उन्हें प्रोत्साहित भी करती है। नगर अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान आधुनिकता के समय में अपनी प्राचीन संस्कृति, धर्म परंपराओं और जीवन शैली को बचाने के लिए सभी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.