मोतिहारी, नवम्बर 6 -- पहाड़पुर। इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के पक्ष में सांसद सह कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार 6 नवंबर को पहाड़पुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दस बजे चुनावी सभा करेंगी। उक्त जानकारी गोविंदगंज विधानसभा के पार्टी ऑब्जर्वर संदीप गोरखपुरी सभा स्थल की तैयारी का निरीक्षण के दौरान बताया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई गांव का दौरा कर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए लोगों से अपील किया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,अरेराज प्रखंड अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी,किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना पांडेय, राजद नेता काशी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...