नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- गोवां हादसे को लेकर दिल्ली में टैरेस रेस्तरां और खान-पान के प्रतिष्ठानों पर दिल्ली नगर निगम के कई पार्षदों ने निगम प्रशासन पर व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। इस संबंध में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता और आदर्श नगर से पार्षद मुकेश गोयल ने सोमवार को बयान जारी कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में निगम के विभिन्न जोन में इस साल 31 मार्च के बाद कई रेस्तरां और खान-पान प्रतिष्ठानों के स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इसे लेकर निगम प्रशासन कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा, दिल्ली में छत पर चल रहे टैरेस रेस्तरां, भोजनालयों की नियमों को लेकर जांच होनी चाहिए। बीते सप्ताह शनिवार को गोवा में छत पर स्थित टैरेस रेस्तरां में आग लगने के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवा दीं। मैंने निगम के समक...