गुमला, दिसम्बर 17 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट प्रखंड के टेगरिया पंचायत खिजूर टोली निवासी प्रवासी मजदूर की गोवा में काम के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खिजूर टोली निवासी सरी बड़ाइक गोवा में राजमिस्त्री का कार्य कर रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन एक बिल्डिंग से गिर जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का शव मंगलवार देर रात उसके पैतृक गांव खिजूर टोली लाया गया। इसकी सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार तड़के सुबह मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक के आश्रित को तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा प्रशासन से हर संभव सहयोग व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।घटना से गांव में शोक का माहौल है। मौके पर पुरुषोत्तम कुजूर, भूषण सिंह, विजय ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण उपस...