सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर वार्ड संख्या 24 निवासी दहाउर मुखिया गोवा से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। इस संबंध में युवक की मां मठेरनी देवी ने मेहसौल थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि दहाउर मुखिया 25 दिसंबर को मजदूरी करने के लिए गोवा गया था। वह वहां अपने अन्य साथियों के साथ डेरा लेकर रह रहा था। 9 जनवरी को वह अचानक अपने डेरा पर नहीं लौटा। इसके बाद उसके साथियों ने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी प्रयासों के बावजूद जब दहाउर मुखिया के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने मेहसौल थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इधर, युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.