जौनपुर, फरवरी 13 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी और प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में तैनात शिक्षामित्र सरोजा देवी का इकलौता पुत्र गोवा में घूमने गया था। वहीं पर आकस्मिक मौत की जानकारी होने से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। गांव निवासी रामशंकर बिंद का पुत्र 19 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार पिछले एक सप्ताह पूर्व घर से गोवा घूमने गया हुआ था। जहां अचानक बुखार होने पर किसी अस्पताल में पहुंचकर दवा लिया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। मंगलवार की सुबह उसकी गोवा में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया हैं। बुधवार को गांव में शव पहुंचने पर आसपास सहित पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक आकाश इकलौता पुत्र था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.