नई दिल्ली, मई 3 -- गोवा के प्रसिद्ध लइराई देवी मंदिर में शनिवार को भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। नॉर्थ गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने यह जानकारी दी है। भगदड़ के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक हर साल की तरह पारंपरिक 'जात्रा' में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के चलते वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों का हाल जाने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी पहुंचे। बता दें कि गोवा के श्रीगांव को लेकर कई कहनियां प्रचलित हैं। लइराई देवी का मंदिर होने की वजह से यहां पर शराब और अंडा तक प्रतिबंधित है। कोई किसी जानवर की हत्या नही...