नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। 6 दिसंबर को नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत के बाद ये दोनों थाइलैंड भाग गए थे। गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के सह-मालिक हैं। दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। जांचकर्ताओं का आरोप है कि नाइटक्लब अनिवार्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित किया जा रहा था जिससे त्रासदी की भयावहता और बढ़ गई। फुकेट में 11 दिसंबर को उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद देश से निकाला गया। भारतीय दूतावास ने हस्तक्षेप किया और थाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया। भारत सरकार ने दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द कर दिए और थाई अधिकारियों को एक 'डोजियर...