नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- गोवा के नाइट क्लब में शनिवार रात लगी भीषण आग ने दिल्ली के जोशी परिवार के चार सदस्यों की जिंदगियों को छीन लिया। एक साथ चार मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विनोद कुमार, कमला जोशी, अनीता जोशी और सरोज जोशी के शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली के करावल नगर स्थित सादतपुर एक्सटेंशन लाए गए। बाद में नम आंखों से परिजनों ने चारों को निगमबोध घाट श्मशान घाट अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह परिवार मूलत: अल्मोड़ा का रहने वाला था। दोपहर 2.30 बजे पहुंचे शव को मच गया कोहराम रविवार सुबह करीब 10 बजे परिवार को चार मौतों की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। नवीन कुछ परिजनों को लेकर फ्लाइट से गोवा पहुंचे। वहां पर भावना भी बेसुध थी। नवीन ने भाई, पत्नी और दो सालियों के शवों की पहचान की। बाद में शवों के पो...