आगरा, जुलाई 12 -- डिपो से 4 जुलाई को 10 बसें मथुरा के लिए रवाना की गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मुड़िया में पहुंचती है। मथुरा से गोवर्धन के लिए इस बसों का संचालन किया गया। शुक्रवार की शाम को सभी बसें डिपो में वापस लौटी हैं। लोकल मार्गों से हटाकर इन बसों को मथुरा भेजा गया था। जबकि लोकल मार्ग पर निगम अनुबंधित बसें लगाई थी। शासन के निर्देश पर बढ़ती भीड़ के चलते यात्रा में दिक्कतें न हो इसके लिए कासगंज डिपो से 10 बसें भेजी गई थी। ताकि मेला पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें न हो। चालक-परिचालक शुक्रवार की देर शाम सभी बसों को लेकर बस स्टैंड पहुंचे। इन सभी बसों का जहां से हटाया है उन्हीं मार्गों पर लगाय है। यात्रियों की यात्रा सुगम होगी। उन्हें बसों का इंतजार नहीं करना होगा। निगम की 10 बसें मथुरा शुक्रवार की देर शाम वापस आ गई हैं...