कानपुर, जनवरी 10 -- रूरा। क्षेत्र के तिगाईं गांव में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा एवं श्री विष्णुमहयज्ञ के 5 वें दिन कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीला, कालियामान मर्दन तथा गोवर्धन पूजा का वर्णन किया गया। कथावाचक अरविन्द द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। कथा सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। शनिवार को कथा के पांचवे दिन कथावाचक ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान कृष्ण अपने सखा...