मथुरा, जनवरी 29 -- चौमुंहा। कस्बे के प्राचीन बिहारी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ से बालकृष्ण महाराज ने श्रीकृष्ण की गोवर्धन पूजा तथा बाल लीलाओं का वर्णन कर उपस्थित भक्तजनों को भक्ति के सागर में डुबो दिया। उन्होंने माखन चोरी लीला का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे बालकृष्ण ने गोकुल की गोपियों के घरों से माखन चुराकर अपने सखाओं के साथ बांटा, जो भगवान की सरलता और लीलामय स्वभाव का प्रतीक है। कार्यक्रम में सत्तों नंबरदार, बिहारी जी मंदिर के महंत राधेश्याम दास महाराज, लखपत मेंबर, ओमी मेंबर, बिहारी जी मंदिर के सभी भक्त एवं सेवादार शामिल थे। चौमुंडा देवी मंदिर आटस की कमेटी के पदाधिकारियों ने भक्तों को एकादशी के उपलक्ष्य में एक कुंतल दूध और दो कुंतल केले का प्रसाद वितरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...