नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की स्मृति में मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इंद्रदेव के क्रोध से ब्रजवासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर उन्हें सुरक्षित किया था। यही कारण है कि इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और गायों का विशेष सम्मान किया जाता है। दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा को लेकर इस साल थोड़ी उलझन रही। वजह यह है कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा की शुरुआत 21 अक्टूबर 2025 की शाम 5:54 बजे से हो रही है और यह तिथि 22 अक्टूबर की रात 8:16 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गोवर्धन पूजा "उदया तिथि" में होती है, यानी जिस तिथि का सूर्योदय होता है, वही पूजा के लिए मान्य माना जाता है। इसलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.