गाज़ियाबाद, अक्टूबर 22 -- गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन। गोवर्धन पर्व पर बुधवार को मंदिरों में गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजा की गई। इसके साथ अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरण और भंडारे किए गए। शहर में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोसाइटियों में भी धूमधाम से गोवर्धन पर्व मनाया गया। दूधेश्वर नाथ मंदिर और श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के साथ शहर के अन्य मंदिरों में गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई गई। सभी जगह अन्नकूट तैयार कर भोग लगाया गया और भक्तजनों को भी अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। वहीं राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में चावल से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई गई। भगवान को 56 भोग लगाए गए और प्रसाद वितरण हुआ। ग्रीन इंडिया ऑर्गेनिक फार्म्स में विशेष गोवर्धन पूजा आयोजित की गई। पारंपरिक तरीके से मिट्टी लेप किया गया। उसके ऊपर गोबर से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.