वाराणसी, अक्टूबर 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शहर में गोवर्धन पूजा की शोभायात्रा बुधवार को उत्साह से निकाली गई। अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा समिति की ओर से शोभायात्रा चेतगंज स्थित हथुआ मार्केट से आरंभ हुई। इसमें हजारों यदुवंशी शामिल हुए। शोभायात्रा समाप्ति पर खिड़किया घाट पर हुई सभा के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रहे। शोभायात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से आईं झाकियां शामिल की गईं। ये झांकियां श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित रहीं। मथुरा के कलाकारों का दल मयूर नृत्य कर रहा था। वहीं छत्तीसगढ़ से आमंत्रित महारास पर केंद्रित सजीव झांकी का आकर्षण सर्वाधिक रहा। वहीं 1962 के भारत चीन युद्ध रेजांगला बीरो की लड़ाई, सीर गोवर्धनपुर के बचऊ बीर की शेर से लड़ाई, वीर लोरिक पत्थर, आल्हा-ऊदल, लहुराबीर बाबा, गोवर्धन लीला, बच्चों के...