मऊ, फरवरी 10 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन जी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को लेकर अपराध समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान एसपी ने अपराधियों को चिन्हित करके सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। साथ ही साथ गोवध मामलों में गैंगस्टर और गुण्डा एक्ट की कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं सभी थाना क्षेत्रों में सर्किल अधिकारी और थानाध्यक्षों को पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया। चेताया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर रखी जाए। गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.