आगरा, जून 14 -- थाना क्षेत्र में करतला रोड पर गोवंश की हड्डियों की संभावना को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर पटियाली सीओ, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। जानकारी पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने हड्डी का सैंपल लेकर जांच को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक करतला रोड पर ब्लॉक के समीप पड़ी पशुओं की हड्डियों को संभावित गोवंश की हड्डी होने की आशंका पर हिंदू वाहिनी के लोग एकत्रित हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। जानकारी के बाद यहां सीओ पटियाली संतोष कुमार, थानाध्यक्ष सिढ़पुरा प्रदीप कुमार मलिक पुलिस बल के साथ पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रदर्शनकारियों ने गत दिनों गोवंश कटने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद सीओ ने चिकित्सकों की टीम मौके पर बुलाई। टीम ने हड्डी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.