गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता गगहा क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोप में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई श्रीराम चौराहे पर बुधवार की रात करीब 12 बजे की गई। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप, दो बाइक और दो गोवंश बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। ये तीनों आरोपित चौरीचौरा में पुलिस पर पिकअप से कुचलने के प्रयास में आरोपित थे। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि गगहा प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि तस्कर गोवंश लेकर श्रीराम चौराहे की ओर जा रहे हैं। सूचना पर स्थानीय चौकी प्रभारी की मदद से घेराबंदी की गई। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो ...