उरई, जनवरी 7 -- कालपी। भले ही लंगरपुर क्षेत्र में किसानों की फसलों को आवारा गोवंश चट कर गए हो पर प्रशासन की नजर में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। नगरपालिका परिषद व ब्लाक के द्वारा की गई जांच में गोवंशो की मौजूदगी और फसलों की क्षति को नकार दिया। रविवार को लंगरपुर क्षेत्र में खेतों को आशियाना बनाए किसानों ने 24 गोवंशों को आलमपुर की अस्थायी गोशाला में बंद किया था और बताया था कि उक्त गोवंशों ने फसलों को क्षति पहुंचाई है। सोमवार को भी किसानों ने तहसील में प्रशासनिक जिम्मेदारो से शिकायत की थी और फसलों को क्षति पहुंचाने वाले गोवंशों के पालको के भी नाम बताए थे। मामला चर्चा में आया तो प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे जिसके चलते नगर पालिका परिषद के साथ महेवा ब्लॉक के एडीओ पंचायत हरेन्द्र सिंह व सचिव भगवती सोनी ने खेतो में जाकर जांच की थी जिसकी रिपोर्ट भी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.