सहारनपुर, फरवरी 8 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला-देहरादून नेशनल हाईवे के निकट गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन की। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धरना देने के साथ ही अवशेष हाईवे पर रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। एसपी सिटी जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में मुकदमा दर्ज किया गया है। अंबाला-देहरादून हाईवे के निकट गांव इस्माइलपुर के जंगल में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत गोवंश के अवशेष पड़े मिले। इसका पता लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसपी सिटी व्योम बिंदल, सीओ अमित श्रीवास्वत, थाना कुतुबशेर इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.