अलीगढ़, जनवरी 12 -- हरदुआगंज (अलीगढ़), संवाददाता। हरदुआगंज थाना क्षेत्र में गोमांस को सप्लाई करने वाले आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस अब मीट विक्रेता की तलाश में जुट गई है। अतरौली क्षेत्र के मोहल्ला निचान निवासी मीट विक्रेता शरीफ कुरैशी के साथ 20 दिसंबर को हरदुआगंज क्षेत्र में हिंदूवादियों ने मारपीट कर दी थी। वह बाइक पर बोरे में 20 किलो मांस लादकर ला रहा था। हिंदूवादियों का कहना था कि आरोपी गोमांस लेकर जा रहा था। पुलिस ने सैंपल लेकर जांच को भेजा। साथ ही हिंदूवादियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, सैंपल रिपोर्ट में गोवंश ही पाया गया। इसके बाद पुलिस की ओर से शरीफ कुरैशी व रसलगंज निवासी मोहसिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शरीफ ने मोहसिन ने मांस खरीदा था। शनिवार को पुलिस ने मोहसिन को जेल भेज दिया। हरदुआगंज थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने...