कानपुर, फरवरी 18 -- रावतपुर के ओम चौराहे के पास बुधवार रात गोवंश का कटा सिर कुत्ता नोच रहा था। मामले की जानकारी पर बजरंग दल के कृष्णा तिवारी, राजू बाबा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वसन देकर शांत कराया। सिर नोचते हुए एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...