शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- खुदागंज, संवाददाता। खुदागंज की ग्राम पंचायत सुथा में गोवंश के पांच कंकाल मिले से बजरंग सेना व ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। बजरंग सेना के लोगों ने ग्रामीणों साथ अधिकारियों का घेराव किया।बजरंग सेना के मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह ने गोवंशीय मवेशियों के कंकाल देखकर ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को सूचना दी। आरोप है कि अधिकारी द्वारा उनके साथ फोन पर अभद्रता भी की गई, जिस पर संगठन के लोग भड़क गए और ब्लाक जाकर घेराव किया। नदी के किनारे पर गौशाला का निर्माण कराया गया है, जिसमें आए दिन गाय भूख तथा बीमारी से तड़प तड़प कर मर रही हैं। उनके कंकाल नदी के किनारे फेंक दिए जाते हैं। मंगलवार को भी गांव में कंकाल मिलने की सूचना बजरंग सेना के लोगों को हुई। इसके बाद बजरंग सेना के मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर विक्रम अपनी टीम के साथ गौशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.