महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, निज संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गो सदनों की बदहाली की आवाज उठाते हुए मंगलवार को नगर के मुख्य चौराहा पर गोवंश के कंकालों के साथ यातायात जाम कर धरना शुरू कर दिया। हिन्दूवादी संगठनों का कहना है कि बदहाली व अव्यवस्था से गो सदन के गोवंश मर रहे हैं। कंकाल के साथ प्रदर्शन से हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद जाम व धरना समाप्त हुआ। विहिप व बजरंग दल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज गो सदनों की जांच कराने की मांग की है। गोवंशों की मौत पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की है। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के संयोजक हरिशंकर प्रताप कुशवाहा, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर, जिला सह संयोजक राहुल पासवान, प्रांत सुरक्षा प्रमुख विवेक श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं के साथ ...