गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित गोल्फ लिंक्स टाउनशिप में 23 मार्च को बलिदान दिवस मनाया जाएगा। जिसमें शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आशियाना चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यकम में देश भक्ति के नाटक, गीतों और काव्य पाठ के माध्यम से उनके बलिदान की गाथा प्रस्तुत की जायेगी। आशियाना ली रेजीडेंसी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के भूमेश शर्मा ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा का उनकी एओओ के अलावा लैंडक्राफ्ट एओए, गोल्फ लिंक्स लैंडक्राफ्ट आरडब्लूए, निष्काम सेवा समिति और स्कार्डी ग्रीन के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.