हजारीबाग, अप्रैल 2 -- बड़कागांव ,प्रतिनिधि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बड़कागांव निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार के पुत्र जिज्ञासु रंजन का बड़कागांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया। इसका नेतृत्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार एवं रामनवमी महा समिति के अध्यक्ष विवेक सोनी , संदीप कुशवाह ने किया। प्रतियोगिता 26 मार्च से 29 मार्च तक हुआ था । जिसमें 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था ।झारखंड की ओर से चार खिलाड़ियों में से जिज्ञासु रंजन ने नेतृत्व कर रहा था। जिज्ञासु रंजन को बड़कागांव में पहुंचने पर दादा जयनाथ महतो ,दादी लाखों देवी, पिता देवेंद्र कुमार,माता पिंकी देवी, चाचा ...