देहरादून, मई 30 -- ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एएंडएस कोलकाता ने झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन को छह विकेट से शिकस्त दी। आयुष क्रिकेट एकेडमी में दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने निर्धारित 22 ओवरों में सात विकेट खोकर 178 रनों का लक्ष्य बनाया। इसमें अर्णव सिन्हा ने सर्वाधिक 65, पंकज कुमार ने 43, रनों की पारी खेली। कोलकाता के लिए देव लकरा ने पांच ओवर में 33 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता शुरुआत से ही तेज खेली। तनमय के 24 और कप्तान रोहित शर्मा के 28 रनों की बदौलत टीम को बेहतर शुरुआत मिली। इसके बाद अंकित कुमार ने 63 और ध्रुव सिंह ने 47 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। झारखंड के लिए विवेक कुमार ने दो, साहिल और तनिश ने एक-एक विकेट लिया। उधर, महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.