धनबाद, जुलाई 11 -- अलकडीहा। लगातार हो रही बारिश से तिसरा जोरिया का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण जोरिया का पानी गोल्डेन पहाड़ी के आसपास के दर्जनों घरों व गोल्डेन पहाड़ी को जोड़ने वाली मार्ग पर भर गया है। पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह पानी के दबाव के कारण बगल के पुराने खदान में गोफ बन गया। जिससे सारा पानी उसी गोफ में जोरिया में पानी प्रवेश कर रहा है। जिससे आसपास के लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि एनटी एसटी जीनागोरा प्रबंधन सुरुंगा जोरिया के उपर ओबी डंपिंग कर बंद कर दिया है। जिसके कारण पानी लोगों के घरों में घुस रहा है और गोल्डेन पहाड़ी जाने वाली सड़क पर पानी से भर गया है। जिसके कारण परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में एनटी-एसटी जीनागोरा पीओ संजीव कश्यप ने कहा कि सूचना मिली है। जल्द से जल्द मशीन भेजक...