जहानाबाद, जनवरी 10 -- आम लोगों को सड़क सुरक्षा के मानकों की भी दी गयी जानकारी सड़क सुरक्षा माह के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन जहानाबाद , हिंदुस्तान प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर शनिवार को यहां सदर अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ साथ जिला परिवहन विभाग ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। परिवहन विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जनवरी माह मे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नियमित रुप से कई गतिविधियों को आयोजित कर सड़क के मानकों से आम लोगों को अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों को सड़क सुरक्षा के मानकों की ...