बिहारशरीफ, मार्च 8 -- गोल्डी समेत 6 बालिकाओं को किया जाएगा सम्मानित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्डी को राष्ट्रपति कर चुकी हैं सम्मानित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व एक एक उपहार नालंदा कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा सम्मान कार्यक्रम फोटो : गोल्डी : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्डी कुमारी। नेहा : राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा कुमारी। कुमकुम : राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमकुम कुमारी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के बालिकाएं व महिलाएं अलग अलग क्षेत्रों में परचम लहरा रही है। हरनौत प्रखंड के नेहसा गांव की गोल्डी कुमारी ने तो अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल लाकर जिला के साथ ही बिहार व भारत का नाम रौशन किया है। इसके लिए राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें सम्मानित किया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मौके पर गोल्डी समेत छह ...