अमृतसर, जुलाई 18 -- पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल पर बम से हमले की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को फरीदाबाद से हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने आरोपी शिवम दुबे को फरीदाबाद से पकड़ा है जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और जो इन दिनों बेरोजगार था। कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फरीदाबाद से आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया गया है। उसके लैपटॉप-फोन आदि को भी जब्त किया गया है। हालांकि, उन्होंने इसे अभी आशंकि सफलता बताते हुए कहा कि जांच अभी जारी है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (SGPC) को आरडीएक्स से धमाके की धमकी वाले कई ईमेल्स भेजे गए थे और इसके बाद स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.