रिषिकेष, फरवरी 14 -- सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने गोल्डन कार्ड योजना को बीमा कंपनी को देने और अंशदान में वृद्धि को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेताया कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को ढालवाला में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती की बैठक हुई। अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पेंशनर्स की पेंशन से गोल्डनकार्ड में अंशदान वृद्धि का प्रस्ताव बिना संगठनों की सहमति के पारित किया गया है। साथ ही गोल्डन कार्ड योजना को संचालित करने के लिए बीमा कंपनी को देने का प्रस्ताव किया है। जिसका संगठन घोर विरोध करता है। यदि सरकार जबरदस्ती इस योजना को लागू करती है, तो प्रदेश संगठन इस योजना के विरोध में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.