प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- नगर पंचायत के सन्त कुटी कैलाश आश्रम शाहाबाद के महन्त दंडी स्वामी सुरेशानंद का गुरुवार की शाम निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आश्रम में जन मानस के दर्शनार्थ रखा गया। शुक्रवार को दोपहर में अनुयायियों ने लकड़ी का कुर्सीदार बाक्स बनवा उसी में बिठाया। फूल-माला पहनाकर उनके पार्थिव शरीर को जल समाधि दी गई। दंडी स्वामी को पुष्पांजलि देने को रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, बड़ी कुटी आनंद आश्रम के पुजारी, केशव देव मिश्रा, विमल पाण्डेय, गुरु प्रसाद उर्फगुडडू मिश्रा, हरीओम मिश्रा, धनंजय मिश्रा, रमेश चन्द्र मिश्रा, मंटू शुक्ला, दानू मिश्रा, प्रकाश विश्वकर्मा, ओंकार नाथ आदि लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...