चतरा, मई 31 -- चतरा, प्रतिनिधि। शहर के दिभा मुहल्ला में गुरूवार की देर रात लगभग साढ़े दस बजे कुछ अज्ञात लोगों ने 17 वर्षीय नीतिश कुमार पिता लखन यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी है। घायल युवक कुंदा का रहने वाला है। चतरा में वह किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है। इस बार वह मैट्रिक की परीक्षा दिया था। घटना के समय वह अपने कमरे से चापानल से पानी लेने के लिए निकला था। इसी दौरान गोली चली और युवक के पैर में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और पुलिस को फोन किया। बाद में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दिये बयान में घायल नीतिश ने बताया कि गोली मारने वाले दो युवक थे, और दोनो अपना चेहरा गमछा से ढ़के हुए थे। गोली मारने के बाद दोनों युवक भाग गये। घायल युवक ने बताया कि दो दिन पहल...