मुंगेर, जुलाई 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कासिम बाजार थानान्तर्गत दोमंठा घाट मंदिर के समीप गोली लगने से लल्लू पोखर निवासी 24 वर्षीय युवक विक्रम साहनी घायल हो गया। गोली उसके बाएं कलाई में लग कर कलाई की दूसरी तरफ छेद करते हुए निकल गई। गोली किसने मारी इस संबंध में घायल कुछ स्पष्ट नहीं बता पाया। थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि गोली गैसे लगी और किसने चलाई पुलिस अनुसंधान कर रही है। घायल विक्रम ने बताया कि वह अपने दोस्त लालू साहनी और कृष्णा के साथ दोमंठा घाट से लौट रहा था, मंदिर के समीप कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे, तभी गोली चली और उसके हाथ में लग गई। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि छानबीन में पता चला कि दोमंठा घाट के आस पास बुधवार को कोई झगड़ा या फायरिंग नहीं हुआ है। घायल युवक चोर गिरोह का सदस्य है। थानाध्यक्ष ने आशंका जताते ...