चम्पावत, मार्च 8 -- चम्पावत। जिले की गोली ग्राम पंचायत में महिलाओं के आजीविका संवर्धन को लेकर तीन दिनी मोमबत्ती मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। जिसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां तैयार करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आजीविका को बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि आजीविका संवर्धन के लिए जिले भर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत गोली में मोमबत्ती मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिससे महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परियोजना निदेशक विमी जोशी ने सभी महिलाओं को मेहनत लगन के साथ कार्य करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.