कटिहार, फरवरी 9 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज हवाई अड्डा में रात के समय घर में सो रही महिला की गोली मार कर की गई हत्याकांड में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मृतका काजल कुमार के ससुर जर्नादन यादव के बयान पर अज्ञात बदमाश पर केस दर्ज किया गया है। इधर घटना के बाद घटना स्थल का एफएसएल की टीम ने जायजा लिया और घटना स्थल से एक खोखा, मृतका का ब्लड सैंपल और घर के दरवाजा और मृतका के घर के दीवार और आदि जगहों से फिंगर प्रिंट भी लिया है। इसके आधार पर टीम जांच में जुट गई है। इधर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि घटना की गंभीरता को लेकर पुलिस ने मामले की सफल अनुसंधान और बदमाशों की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए एएसपी सह एसडीपीओ वन अभिजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.