चतरा, जून 2 -- चतरा, प्रतिनिधि। शहर के दिभा मुहल्ला में गुरूवार की देर रात 17 वर्षीय नीतिश कुमार को गोली लगी थी। जिसपर नीतिश ने दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने सच्चाई का पता लगा लिया। नीतिश कुमार को किसी ने गोली नहीं मारी थी। वह अपने पास पिस्टल रखता था। जिसे उस रात साफ सफाई कर रहा था। इस दौरान गोली चल गयी और उसके पैर में लगी। इस मौके पर वहां एक और युवक हेमंत कुमार भी था। गोली से घायल होने के बाद पिस्टल को हेमंत ही लेकर कुंदा भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में घायल नीतिश कुमार और हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं जिससे गोली चली थी उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में रांची से रविवार को एफएसएल की टीम भी आई हुईहै जो जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.