औरंगाबाद, जून 3 -- औरंगाबाद। नवीनगर थाना पुलिस ने गोलीबारी मामले में अभियुक्त बने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नवीनगर थाना क्षेत्र के रजवरिया गांव निवासी सोनू तिवारी एवं दरमी गांव निवासी भोलू कुमार शामिल है। बताया कि शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 महीप बिगहा मोड़ पर गोलीबारी की घटना में दीपक कुमार सिंह घायल हो गया था। गोली मारने के मामले में तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...