हाजीपुर, मार्च 13 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के चिकनौटा स्थित संत कबीर नगर में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल युवक विपिन कुमार के पिता विन्देश्वर राय के बयान पर सुनिल राय के पुत्र फुदन राय उर्फ विशाल, देवेंद्र राय के पुत्र विपिन कुमार एवं एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ सकी। मालूम हो कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दिन-दहाड़े बेखौफ बाइक सवार अपराधी ने चाचा के दरवाजे पर चढ़कर विपिन को गोली मारकर फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी सहित जिले के बड़े अधिकारी पहुंचकर जांच पड़ताल किए थे। हालांकि अभी तक पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.